रक्त सेवा मानव सेवा Mega Blood Donation Camp by Vihangam Yoga On 28th Oct Every Year

रक्त सेवा मानव सेवा !! VIHANGAM YOGA - OLDEST YOGA रक्त दान-जीवन रक्षा रक्त को शरीर का मूल्यवान तत्व माना जाता है। रक्त मानव शरीर में अनेक प्रकार से सहयोग प्रदान करता हुआ उसकी रक्षा में विशेष सहायता करता रहता है। शरीर के निर्माण में अनेक तत्वों का योगदान होता है। उन तत्वों में अनेक धातुओं का भी महत्वपूर्ण स्थान है। मूल्यवान धातुओं में रक्त का भी एक स्थान है। ये शरीर के मौलिक उत्तक तत्त्व कहलाते हैं। शरीर के मूलभूत रचनाओं में यह विशेष सहयोग प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं मानव शरीर के अन्दर जो रक्त होता है वह रक्त भोजन से अवशोषित पोषक तत्वों को संग्रहीत करके समस्त ऊतकों में वितरित करता है। साथ ही यह आॅक्सीहीमोग्लोबिन के रूप में ऊतकों तक आॅक्सीजन ले जाता है। यह शरीर के विभिन्न भागों से व्यर्थ पदार्थों को उत्सर्जन-अंगों तक ले जाकर उनका निष्कासन करवाता है। यह जल-संवहन के द्वारा शरीर के ऊतकों को सूखने से बचाता है और उन्हें नम ए...